Wednesday, 18 November 2026

अधूरी यात्रा की पूर्णता: डॉ मधुसूदन मिश्र, ज्योतिर्माली




*श्यामा प्रसाद मुखर्जी से सुवेंदु अधिकारी तक — अधूरी यात्रा की पूर्णता*

सन् 1953 में दिल्ली में मंत्री पद पर रहते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर गए। वहाँ हिन्दू धर्म की रक्षा और भारत की एकता के लिए उन्होंने अपने प्राण दे दिए।

भारत-पाक बँटवारे के विरुद्ध आवाज़ उठाने वालों में श्यामा प्रसाद जी सबसे आगे थे। उनका लक्ष्य था — भारत हिन्दुओं का देश बनकर विश्व में एक उदाहरण बने। बंगाल में जन्मे श्यामा प्रसाद जी पूरे भारत को अपने परिवार के समान समझते थे।

कश्मीर में प्राण छूटने के बाद भी उनकी यादें जनसंघियों के दिल में उत्साह और उमंग कम नहीं कर सकीं। जनसंघ से भाजपा बनने के बाद उन्हीं के अधूरे नेतृत्व को सामने रखकर कार्य होता रहा।

बंगाल में भाजपा को सुवेंदु अधिकारी के रूप में जो नेतृत्व मिला, वह अनायास नहीं हुआ। यह ईश्वर की लीला और श्यामा प्रसाद जी के बीजारोपण का फल है।

संभवतः सुवेंदु जी के रूप में 70 साल पहले के श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ही बंगाल में आगमन हुआ है। जो कार्य अधूरा छोड़कर श्यामा प्रसाद जी गए थे, उसी को पूरा करने के लिए सुवेंदु अधिकारी आए हैं।

माँ काली-दुर्गा के आशीर्वाद से आगे बंगाल में सनातनी हिन्दू देवताओं के अनेक मंदिर, गुरुद्वारे और कई धार्मिक रीति-रिवाजों की झलकियाँ देखने को मिलेंगी — यही श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अधूरी कल्पनाओं की पूर्ति होगी।

*— बंगाल के यशस्वी सुवेंदु जी को सादर नमन*
*डॉ. मधुसूदन मिश्र - ज्योतिर्माली, कोलकाता*

No comments:

Post a Comment