Wednesday, 22 January 2025

कब होगा कल्कि अवतार- पंडित ज्पोतिर्माली

*कल्कि अवतार*
 कब कहाँ और कैसे ?
संक्षिप्त कथा ...
---   (पंडित  ज्योतिर्माली )



 उत्तरप्रदेश  के सम्भल जिले  के गावं में  एक  विष्णु सम्प्रदाय परिवार  पुजारी के घर मे माता  पिता विष्णुयश या विष्णु भागवत माता सुमति या सौम्यवती, और दो पत्नियाँ होंगी कल्कि 
अपने माता पिता की  चौथी संतान होंगे इनकी  सवारी सफेद घोड़ा होगा जिस परआरूढ़  होंगे इनके घोड़े का नाम  देवदत्त श्वेत होगा अश्वारोही कल्कि  घोड़े  की सवारी करेंगे औऱ ऊपर उड़कर कहीं भी जा सकते हैं - काली राक्षस के साथ युद्ध करेंगे इनके हाथों में चक्र व तलवार होगा पापों के बढ़ने से पापियों का नाश करने के लिए  प्राकट्य होंगे  l कलियुग के अंतिम समय में इनका अवतरण होगा उसके बाद सतयुग की  स्थापना करेंगे कलियुग के अंतिम चरण और सतयुग आरम्भ के मध्य में  इनका अवतरण होगा 
काली नमक दैत्य  धार्मिक धर्मावलम्बियों  के उपर अत्याचार और  जोर-जबरदस्ती से या बलपूर्वक धर्मांतरण  करने या  व्याभिचार  की सीमा पार करने तथा   अनैतिक रूप से नर-नारी , स्त्री पुरुष- बहन -बेटियों  को सताने  अथवा किसी असहाय  जीवों को दुख पहुचाने पर धर्म  विरुद्ध कार्य करने गौ ,नारी -ब्राह्मण को पीड़ा पहुंचाने पर कल्कि देव का प्राकट्य होता है l-- (आगे का दृष्टान्त लगता  है किसी ने  मनगढ़ंत जोड़ा है )
प्राकट्य के बाद अपने  घोड़े पर सवार होकर  पहाड़ की ओर जाएंगे 
 इनका गावं वृक्षो लता  पत्रों से गहन आच्छादित होगा जलाशय और छह  रीतियों से युक्तवातावरण होगा विष्णु पुराण के  रचयिता श्रीवेदव्यास  जी  ने कल्कि पुराण  मे  उल्लेख किया है कि  जब कल्कि अवतार  होगा उनदिनों  ग्रह  नक्षत्र सब उच्चतम  स्थिति में होंगे सभीग्रहो की भूमिकाएँ कल्कि. अवतारतार के लिए श्रेष्ठफल की प्रस्तुति होगीं l कल्कि पुराण में प्रथम श्री मार्कण्डेय जी औऱ श्रीशुकदेव जी का संवाद वर्णन है विवाह के लिए कल्कि भगवान सिंहल द्वीप जायेगे जहां जलक्रीड़ास्थल पर राजकुमारी पद्मावती सेपरिचय होगा और विवाह होगा विवाह के बाद वो नारी रूप मे बदल जाएंगे क्योंकि पद्मावती केसाथ दूसरा कोई विवाह कर नहीं सकता था यदि कोई ऐसा करेगा तो वो नारी बन जाएगा लेकिन कल्कि जी केसाथ कुछ  समय के लिए ही नारी रुप रहेगा कल्कि जी फिर पुरुष रूप मे अपने  गाँव लौट आते हैं अपने  नगर को विश्वकर्मा द्वारा  पुनःअलौकिक नगर  का  निर्माण होता  है कल्कि अवतार 64 कलाओं से युक्त होगा माता पिता विष्णु भक्त उच्चस्थ गुरु और शनि उच्च होंगे  सभी  ग्रह उच्च के होंगे तो विद्वत जन समझ जाएंगे कि कलियुग की समाप्ति होने वाली है 
.कल्कि अवतार में  भविष्य वाणी की गई  है  कि 4320 वीं शताब्दी  में कलियुग की समाप्ति  होगी  *सतयुग* आने के  पहले धार्मिक उन्माद  चढ़ाई पर होगा राक्षस  प्रवृति  के लोगों का  धर्मावलंबियों पर   अत्याचार बढ़ता  देख  विष्णु लोक से कल्किजी को धरती परअवतार  लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा *श्रीवेदव्यास जी* संस्कृत में  कल्कि पुराण लिखे  हैँ आगे हरिद्वार में कल्कि  जी सब श्रेष्ठ मुनियों से भेट करेंगे फिर उनसे श्री रामचंद्रजी का चरित्र वर्णन सुनेंगे तत्पश्चात शशिध्वज से  युद्ध होगा हारकर शशि  ध्वज अपनी पुत्री रमा से  कल्कि से विवाह कर  देता है कल्कि पुराण में  नारदजी आते हैं तब  कल्कि जी नारदजी से  मोक्ष पर चर्चा होती  है  वहीँ रुक्मणी व्रत का  प्रसंग चलता है अंत  मे  सतयुग की स्थापना की  व्याख्याएं हैं  जहां दैत्यगुरू  शुक्राचार्य की  पुत्री देवयानी और शर्मिष्ठा की विस्तार से  कहानी है कल्कि  भगवान देवदत्त घोड़े  पर सवार होकर हाथो  मे  तलवार और चक्र  होगा
 कल्कि पुराण में सम्भल में कल्कि का अवतार होगा जहां पर पहले  से  ही  राक्षस  प्रवृत्ति  के  कारनामे  1978 एवं  1980 में दंगाइयों द्वारा राजाओं और हिंदूओं के  धार्मिक मन्दिरों को नष्ट  कर  डाला, सैकड़ों हिन्दू  पंडितों केजमीनजायदाद को लूट लिया और उन  स्थलों पर मस्जिदों  को  बनाया सैकड़ों हिन्दू परिवारों को मार गिराया अथवा उन्हें सम्भल छोड़ने को मजबूर किया जैसे कश्मीर और भारत  के अन्य कई राज्यों में  हिंदू हीननगर आज  तक असहायों  की  जिंदगी जी रहे हैँ l ऐसे ही अन्याय और अराजकता वातावरण में कल्कि  अवतार  होने की  बात  का उल्लेख है 
जैसे -जैसे कलयुग का  समय निकटआता  जाएगा वैसे -वैसे पापियों का दुस्साहस बढ़ता जाएगा जैसे रामअवतार मे रावण और कृष्णा अवतार में कंस का घोर अत्याचार से मुक्त कराने के लिए ईश्वर का अवतार हुआ  था l
मधुसूदन मिश्र 
पंडित ज्योतिर्माली 
ज्योतिषचार्य 
कोलकाता 
www.jyotirmalee.com

महाकुंभ 2025

*कुम्भ मेला कब  कहाँ और  क्यों लगता है*                        
(मेले का उद्देश्य क्या है ?  --  
पंडित ज्योतिर्माली  
  
                             
उत्तर प्रदेश  में  प्रयाग राज  कुंभ मेला भारत में   ही  नहीं  अपितु  विश्व  भर  मे  प्रसिद्ध  होने लगा  है l
हजारों  साल  पहले   गुप्त  साम्राज्य  के  समाप्ति के बाद राजा  हर्षवर्धन  16 वर्ष की  आयु में अपने पिता  प्रभाकर वर्धन के बाद  राजा हुए तब उन्होंने  उत्तरी भाग का संचालन  करने के लिए कन्नौज  को राजधानी बनाया वे  बहुत ही कुशल - सशक्त  और  धार्मिक राजा हुए  प्रति  5 वर्षो  के बाद प्रयाग राज में संगम  पर  मेला का आयोजन  कराते  थे  l
उनकी दान शीलता  आज तक प्रसिद्ध है मुगल और अंग्रेज काल  में भी प्रयाग राज  का  मेला लगता  था.  

    भारत  की आजादी  के बाद  प्रयागराज  संगम का मेला अनवरत  चल  रहा  है l

वर्तमान  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के  सतत प्रयास से प्रयाग- राज मेला का  का प्रचार- प्रसार  दूर - दूर  तक फैल गया है अब  तो भारत देश  की  अपेक्षा विदेशी  धर्मावलंबियों के आने का सिलसिला बढ़ता जा  रहा  है l 
विदेशियों के स्नान करने  की उत्कंठा बढ़ चुकी  है  हिन्दुओं के अतिरिक्त  अन्य जातियों के लोग  भी प्रयाग राज  के गंगा  यमुना सरस्वती संगम  पर स्नान करने के लिए  भारत मे खिंचे चले  आ  रहे  हैं l
संगम  पर स्नान करने  और  कल्पवास की  तरफ साधु-सन्यासियों  और विदेशियों की होड़ का कारण प्रयागराज पर  अधिक सुविधाओं की व्यवस्था सुलभ को  नकारा नहीं जा सकता है l

प्रयाग राज पर भारत  सरकार की सुव्यवस्था  भी विदेशियों के आने  का आकर्षण  प्रति  वर्ष बढ़ता जा रहा है 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी जी भी एक  धार्मिक सन्यासी हैँ  जिसके कारण उनका ध्यान संगम स्नान पर आने वाले भक्तों  की  सुविधाओं पर विशेष  ध्यान रहता  है 

विश्व के हिन्दुओं के  अतिरिक्त अन्य धर्मावलंबियों में भारत के धार्मिक स्थलों मन्दिरों और रीति-  रिवाजों पर आकर्षित  होने  का कारण भारत  के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विश्वविख्यात प्रसिद्धि और उनका धार्मिक  दृष्टिकोण  अधिक विदेशियों  को  प्रभावित किया है 
 आज कल भारत के धार्मिक उत्सवों तथा हिन्दुओं की  रीति रिवाजों और मन्दिरों पर क्रिस्चियन व मुस्लिम समुदाय का आकर्षण बढ़ता जा रहा  है  l

प्रयाग राज में संगम में स्नान करने या गंगा  यमुना सरस्वती के किनारे पर सदियों से  भारत के हिन्दू-  -जनमानस स्नान और  कल्पवास करते रहे  हैं  लेकिन मोदी और योगी के स्लोगन  *सबका साथ  सबका विकास का नारा  सार्थक  हो रहा  है* l 
*वसुधैव ही कुटुम्बकम*    की परिकल्पना को  साकार करने की  विचारधारा भारत के  पूर्व ऋषि मुनियों की  देन को किन्ही प्रकार  से आज परिलक्षित होता  दिखाई दे रहा है 

संगम स्नान औऱ उसकी  महत्ता का वर्णन श्रीतुलसीदासजी केश्री रामचरितमानस में  बालकांड में उल्लेख है - 
प्रयाग राज के कुम्भ मेला में स्नान और  कल्पवास के समापन पर *याज्ञवल्क्य ऋषि भारद्वाज ऋषि के  आश्रम में कुम्भ स्नान के  बाद विस्तार से रामकथा की चर्चा हुई थी* आज तक साधु- सन्यासियों, मुनियों - योगियों, चारो शंकराचार्ययों ,नागा- संन्यासियों श्रेष्ठ विद्वानों द्वारा धार्मिक चर्चाओं काअनुष्ठान- संगम अनवरत  प्रति  6 या  12 बर्षों बाद मनाया  जाता है l
वेद पुराण शास्त्रों और  धार्मिक अनुष्ठानों द्वारा   जनमानस के हृदय में  ईश्वर के प्रति आस्था  को जागृत कराने का 
  लक्ष्य होता था साथ ही देश का सार्वजनिक  विकास के प्रति भी ऋषि मुनियों का उद्देश्य  रहता था 

देश समाज के प्रति  राजा और उनकी प्रजा  के लिए नियम कानून का निर्धारण भी ऋषि मुनियों द्वारा किया  जाता था जिसका  पालन राजा और प्रजा दोनों बाध्य होते थे 
इस प्रकार संगम स्नान को महत्वपूर्ण माना  गया जिसका आयोजन  प्रति वर्ष होता था लेकिन कुम्भ स्नान को  धार्मिक महत्व से कई  श्रेणियों में बांटा गया--
"माघ मकर गत रबि  जब होई  l
तीरथपतिहिं आव सब  कोई ll"
देव दनुज किन्नर  नर  श्रेणी l
सादर  मज्जहि  सकल  त्रिवेणी ll"

धार्मिक  वातावरण  को  स्थाई बनाने का प्रयास ही संगम स्नान और धार्मिक आचार्यों  का समावेश मुख्य लक्ष्य  होता था  l

धर्माचरण के द्वारा  ही  देश समाज को एकता  के सूत्र में बांधने का  कठिन प्रयास सदा से चलता आ रहा है--

प्रत्येक वर्ष जब  भगवान सूर्य  नारायण  मकर राशि मे प्रवेश करते  हैँ तब  प्राय: 13/ 14/ या 15 जनवरी  से  एक महीने तक श्रद्धालु  प्रयागराज में संयम  नियम से संगम स्नान करते हुए *कल्प वास करते हैँ*  अपनी श्रद्धा से दान - पुण्य, यज्ञ- हवन , धार्मिक- अनुष्ठान पूजा पाठ आदि करके मानसिक शांति प्राप्त  करते  हैँ - और ईश्वर से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जिससे अपना लोक  परलोक सुधारते  हैँ
 *शाही स्नान क्या है* ? कितने  शाही  स्नान  होते  हैं कुल  छह मुख्य स्नान  बताये  गये  हैं :-
प्रत्येक वर्ष  पौषपूर्णिमा,
मकर संक्रांति , मौनी अमावस्या , बसंतपंचमी, माघ -पूर्णिमा और महाशिवरात्रि  का  संगम  स्नान  का  विशेष  महत्व  है 6 वर्ष पर  अर्द्ध कुम्भ 
12 वर्ष पर पूर्ण कुम्भ तथा 
144 वर्ष पर महाकुम्भ मेला का  आयोजन  होता  रहता  है 
2025 में  लगने वाला  प्रयाग राज का  संगम  मेला 144 वां  महाकुम्भ  मेला कहा  जाएगा 
इसके बाद 2037 में  12 वर्ष बाद  कुम्भ मेला  का आयोजन होगा उस  समय का कुम्भ मेला  देश विदेश से आने वाले अपार श्रद्धालुओं के  कारण कुम्भ मेला  की संख्या दो गुणी  हो  जाएगी जिसको  तत्कालीन प्रधान मंत्री भीड़  को  नियन्त्रित  करना  कठिन  हो  जाएगा 
*किन क्षेत्रों मे कब कब  कुम्भ मेला लगता है*!
वृहस्पति और सूर्य  का भिन्न-भिन्न राशियों पर आने  से  4 स्थानो पर अलग अलग  कुम्भ  मेला  का  आयोजन  होता  है 
संजोग से  2 कुम्भ स्नान  का मेला  उत्तर प्रदेश मे  ही  अलग अलग महिनों में  आता  है 
👉🏼 जब वृष राशि पर गुरु  और मकर राशि पर सूर्य  आता है तब प्रयाग राज  पर संगम स्नान का मेला  लगता  है 
👉🏼  सिंहस्थ वृहस्पति   एवं मेष राशि का सूर्य  होने  से  उज्जैन में  कुम्भ मेला  लगता  है 
👉🏼  सिंहस्थ वृहस्पति और सिंह राशि का  ही सूर्य होने से  नासिक  महाराष्ट्र  में कुम्भ मेला  लगता  है 
👉🏼  कुम्भ राशि का  वृहस्पति और मेष राशि  का सूर्य  होने  पर  जो  कुम्भ मेला  लगता  है  वह  हरिद्वार  में  लगता  है 
कहा जाता है  कि  प्रयाग राज सारे तीर्थों  का  राजा है जहां कुम्भ  के  समय  तीनों लोक  के देवता - दानव - किन्नर , संगम स्नान  करने के लिए भारत  की  धरती पर विभिन्न रुपों  में आते  हैं  इसीलिए  नर नारी,  साधु- सन्यासी, योगी-यती , संगम  पर स्नान आदि-कल्प वास  करके  अपना  जीवन सफल  बनाते  हैँ शास्त्र  के अनुसार  ऐसी  मान्यता  है कि  प्रयाग राज पर कल्प वास  और संगम स्नान करने  से मोक्ष लाभ होता है 
जन्म मृत्यु के  आवागमन से छुटकारा मिलता है पूर्व जन्मों के सभी पाप धुल जाते हैँ भारत ही सौभाग्यशाली देश हैं जहां देवलोक से  देवी देवताओं का सीधा  संपर्क आज तक कायम है सारे भगवानों का आगमन भारत में सदस्यों से होता रहा है  जो जीव जंतु भारत  की  धरती  पर जन्म  लेते वे सभी  पुण्य आत्मा  वाले  होते  हैँ 
इसीलिए  सभी  ईश्वरी  अवतारों  का प्राकट्य  भारत  की  धरती  पर   हुआ  है आगे भी कल्कि अवतार उत्तर प्रदेश के सम्भल मे  भविष्य में होने वाला है 

मधुसूदन मिश्र 
पंडित ज्योतिर्माली  कोलकाता 
www.ptjyotirmalee.com

Wednesday, 8 January 2025

क्या होने वाला है बंगाल और बांग्लादेश में: पंडित ज्योतिर्माली

क्या बांग्लादेशऔर बंगाल का बिलय होने वाला है ??                 

 "सावधान बहुत भारी षड्यंत्र भारत के खिलाफ !!"            
  

 बांग्लादेश और भारत के  बीच भारी षडयंत्र का  माइंड मास्टर्स प्लान का  मुखिया कौन हो सकता  है? हिन्दू और मुस्लिम जो  "नारा था भाई-भाई ",हिन्दू  मुस्लिम 'भाई -भाई" यह  नारा भी कांग्रेस की देन थी जैसे हिन्दुओं के लिए नियम "दो  हमारे दो"
लेकिन मुस्लिम वर्ग के  लिए नियम इसके विपरीत था जो हो वो तो बीत - बिता गया अब पूरी थालीअपनाने की चाल चली जा रहीं है शायद भारत में कुछ नेताओ की दूर की सोचहै कि बंग्लादेश  पश्चिम बंगाल में आकर मिल जाय तो एक बड़ा देश बना कर प्रधान मंत्री की ख्वाहिश पूरी हो सकती है इसी लिए तो हिन्दुओ के ऊपर जुल्म पर जुल्म चालू है उनके धर्मों पर अंकुश पिछले  कई  एक वर्षो जारी है कभी सरस्वती पूजा तो कभी दुर्गा पूजा का विरोध तो कभी शिव भत्तों के पूजा जुलूस (जल अभिषेक  कांवर),पर पत्थर फेंकना जारी है मुहर्रमऔर मुस्लिम -रोज़ा पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगता दिखा -जो हो बिना बांग्लादेश के मिलाए प्रधान मंत्री कीअभिलाषा  अधूरी रहेगी  अस्तु एन केंन प्रकारेण तोड़ फोड़ करते -कराते हुए भारत का न सही बांग्लादेश का प्रधान मंत्री बनानें का  प्लान चल रहा है अब यथा शीघ्र भारत सरकार को बांग्लादेश की सोच को निरस्त करना चाहिए विलंब करना हिन्दुओं और भारत  दोनों के लिए हानिकारक  सिद्ध होगा .ममता बनर्जी  के सिपहसलारों की मनसा  तभी पूरी हो सकती है जब  दो देश एक साथ मिलकर  एक नया देश बन सके l 
तब एक नए देश का नाम होगा "बिश्वबांग्ला देश"और  सम्भावित प्रधान मंत्री का  नाम होगा -सुश्री ममता बनर्जी जगत प्रसिद्ध "दीदी"  
Panditjyotirmalee
www.jyotirmalee.com

बांग्लादेश और ममता की मंशा क्या है !

*भारत मे पाकिस्तान और बांग्लादेशी आतंकी क्यों घुस रहे हैं!*  किसके इशारे  पर ऐसा हो रहा है ? जरा  सोचिए--- भारत का  एक राज्य बंग्लादेश में कभी मिल जाएगा तो क्या होगा ! इसके पहले क्या ममता बनर्जी को मनाना सही  कदम होगा ! क्योंकि  इन्डिया गठबंधन में जितने नेता हैं वे सबके सब प्रधानमंत्री के आकांक्षी हैँ उनसे किसी भी वार्तालाप का नतीज़ा नहीं निकलेगा एक ममता बनर्जी है जो  अपने मन की रानी हैँ  जल्दी  से  किसी  का  उनपर जादुई असर नहीं  पड़ेगा l वैसे ममता बनर्जी भी मोदी जी की तरह प्रधान मंत्री बनने की इच्छुक हैं l मोदी जी की तरह मायने क्या!मुख्यमंत्री से पीएम की दिल्ली तमन्ना  है l
लोगों का कहना है ममता दिल की अच्छी हैँ पहले भी वो अच्छी कहीं जाती थीं ममता बनर्जी जो सोचती हैं वो करने कीजिद्द ठान  लेती  हैं और एन केन कर डालती  हैँ शायद राजनीतिक लोभ के कारण या कुछेक सिर फिरे नेताओं के बहकावे में आकर मुस्लिम समुदाय को  राजनीतिक दबाव से अपना समर्थन दे रहीं हैँ.  जिसके कारण बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे बर्बरता की  शुरुआत बंगाल से ही 2014 के बाद से शुरू हो गया था तब भी ममता बनर्जी की ही सरकार थी  तबसे आज तक बांग्लादेश ममता बनर्जी की नकल कर करके हिंदुओं को प्रताड़ित करने मे लगातार सक्रिय है इस प्रकार बंगाल की सरकार जिस रफ्तार से हिन्दुओं पर नाकाबंदी कर रहीं थीं  ठीक उसी तरह बांग्लादेश भी करने लगा है बंगाल में दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा आदि हिन्दुओं के पर्व, त्योहारों पर पाबंदी लगती रहती थी उसी तरह की पाबंदी बांग्लादेश में भी लगती रहीं  है -
आजकल बांग्लादेश में अधिकतम बर्बरता हिन्दुओं पर हो रहा है बंग्लादेश के हिन्दुओं को उनके घरों से निकलने के सारे हथकंडे अपनाए जा रहे हैँ उनको जलील किया जा रहा है कश्मीर और सम्भल जैसे हालात होरहे हैँ उधर पाकिस्तान भीआतंकियों को बिहार,  उत्तर प्रदेश,राजस्थान  पंजाब और पूर्वोत्तर प्रदेश असम, नागालैंड ,मणिपुर, मेघालयआदि बार्डर की सीमाओं से आतंकी घुसपैठिए भारत मे  आतंक फैलाने की चेष्टा में अनवरत प्रयास कर रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आतंकियों को पकड़ने में सजग हैं. एक तरफ विपक्ष के सिरमौर राहुलजी, अखिलेश यादव, केजरीवाल,लोंगो  के भड़काऊ भाषण से आतंकियों को सह मिलने से भारतके प्रधानमंत्री मोदीजी को ताल ठोक कर ललकार रहे हैँ आज विपक्ष वैसा ही कर रहा है जैसे बामदल और संयुक्त दल की सरकारे संसद या  विधानसभा में हो हल्ला दंगा मारपीट हंगामा आदि किया करते थे .

आज  की बीजेपी की  सरकार के सन्मुख अटल की सरकार के समय जैसी हालत दिखाई दे रहा है. बल्कि उससे भी बदतर कहा जाएगा अटल बिहारी जी की सरकार के समय भी विपक्षी दल एक साथ होकर देश को जाति पाँति धर्म कमंडल आदि का नारा लगता था पूर्व प्रधान मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह , चंद्रशेखर, देवेगौड़ा ,पी वीनरसिम्हा राव, राजीव गांधी फिर  डॉ मनमोहन सिंह के समय की तरह का  माहौल बन रहा है  पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव भी पाकिस्तान  को अपना सगा भाई कहा करते थे .अभी भी उनके सुपुत्र मुस्लिम दल के भरोसे राजनीति कर रहे हैँ 2024 के बाद बीजेपी के लिए 2025 का  साल उतना आसान समय  नहीं रहेगा. जैसा  2021/22/23/24  का  था हर क्षण  बीजेपी को  विपक्ष दल परेशान करता रहेगा. अब सवाल है भारत और बंगाल को बचाने की इन्डिया गठबंधन में जितने भी नेता हैँ सबके सब  बीजेपी से नाराज  हैं  नाराज तो ममता बनर्जी भी हैं लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी जी के  समय भी नाराज थी. तब उनके मनाने से मान गई  थी यह भी सही है कि ममता बनर्जी से  मोदी जी और श्रीअमित शाह के साथ ममता बनर्जी का आंकड़ा टेढ़ा  है यह  भी सम्भव है कि दीदी का दिल पहले जैसा नहीं है.अब दीदी भारत की राजनीति को बड़े ध्यान से से  देख रही हैं  क्योंकि किसी भी तरह का बयान बाजी नहीं कर रहीं हैँ ममता बनर्जी को प्रधान मंत्री की चाह ने उनको विवश कर रखा है चुप चाप  तमाशा  देख रहीं हैँ.
यह भी सच है कि बीजेपी के सहारे रेलमंत्री और केंद्रीय मंत्री वाली अब ममता नहीं रहीं. अब उनमें भारी बदलाव आ चुका है. हिन्दू मुस्लिम के बीच की कड़ी में  ममता बनर्जी भारी राजनीतिक खेल खेलने  में माहिर हैँ. बीजेपी और कांग्रेस के अतरिक्त उनकी अपनी  प्यारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी है.  जिसके  सहारे बामदल की सरकार को सदा सदा के लिए बिदा करके बंगाल की एक छत्र मुख्यमंत्री हैं अब पाकिस्तान और  बंग्लादेश दोनों देशों को शांत करने का एक  छोटा प्रयास  ममता बनर्जी  दिख रहीं हैँ किन्तु  वो  सहज  मान जाएगी  ऐसा  लगता  नहीं  है एक  दृष्टि  से 
ममता बनर्जीकी जन्म पत्रिका में समझौता के प्लेनेट भी उसी तरह  सशक्त है जैसे प्रधानमंत्री बनने के हैं यह भी सच  है  कि ममता बनर्जी के ग्रह पीएम के योग्य अवश्य है लेकिन भारत देश छोड़ कर अन्यत्र किसी देश की  प्रधान मंत्री का अवसर  झलक रहा है. पाकिस्तान व बांग्लादेश दोनों का मिलन भारत संशयत्मक दिखाई दे रहा है.  लेकिन पाकिस्तान मे दो दल की दो सरकारे होने के संकेत दिखाई दे रहा है लेकिन बांग्लादेश भारत में मिलने के संकेत को नकारा नहीं जा सकता  है l

-ज्योतिर्माली कोलकाता 



.

Saturday, 23 November 2024

महाराष्ट्र किसका 2024: ज्योतिषाचार्य #Madhusudanmishra

Published on 14 Nov 2024 @Facebook 

https://www.facebook.com/share/p/14uJ4Jn8aC/

👉🏼[महाराष्ट्र में कौन  बनेगा  मुख्यमंत्री] 
2024 में हो रहे विधानसभा चुनाव जो 20 नवंबर 2024 को मतदान होगा..कई वर्षों से अपनी दूसरी पारी का इंतजार कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस का फिर से अच्छे दिन आते दिख रहे हैं..
महाराष्ट्र  के  नए  मुख्यमंत्री  का  नाम  बीजेपी  का  होनहार  युवक   श्री  Devendra Fadnavish  का  नाम  बीजेपी  पार्टी  की  तरफ  से  चुनाव  समाप्ति  के दूसरे  दिन  अचानक  उभर  कर  सबके  सामने  आयेगा 
कुछ  विलम्ब  से बीजेपी  के  हाई  कमान द्वारा maharashtra  के सीएम  का  नाम  सबके  सामने  आयेगा  इसप्रकार  ग्रहो की  अद्भुत चाल से  अचानक 
Shri  Devendra  Fadnvish का  दुबारा मुख्यमंत्री  बनना  निश्चित  है ..चुनाव  के  2-3 दिन  बाद  ही  सही नाम  का  चयन होना  सम्भव  लगता  है क्योंकि Devendra  जी  के  ग्रहो  में  अचानक  परिवर्तन होने  से  उनके  पिछे  कई  लोगों  का  नाम  कट  जाएगा  अंततोगत्वा  देवेन्द्र  जी  क्षत्रपति शिवा  जी की  तरह  उछल कर  महाराष्ट्र  के घोड़े रूपी  मुख्यमंत्री  की  कुर्सी  पर  विराजमान  होंगे  पूर्व  मुख्यमंत्री  श्री  एकनाथ #Eknathshinde शिंदे  का नाम  की  चर्चा  चलेगी  लेकिन  उनके ग्रहों की  स्थिति  उतनी  अच्छी  नहीं  होगी  जितनी  देवेन्द्र  जी की  होगी  इसलिए  उनको  मुख्यमंत्री  बनाने  में  ग्रहो  की  भूमिका  कमजोर  बनेगी   Devendra  जी   को पुनः  मुख्यमंत्री  बनाने  से 
  बीजेपी  पार्टी  के  लिए  सौभाग्यशाली  क्षण  होगा  वर्तमान  समय  मे  बीजेपी  के  लिए  श्री  Devendra Fadnvish का मुख्यमंत्री  बनने  से  श्री  नरेंद्र  मोदी  जी  के  लिए महाराष्ट्र  का कई  समस्याओं  का  समाधान  मिलने  का  अवसर  होगा 
श्री  देवेन्द्र जी की  पत्रिका  में  ग्रहों  का  समीकरण  कई  प्रकार  से  दुबारा  मुख्यमंत्री  बनने  का  सुंदर  अवसर  स्पष्ट  प्रतीत  हो  रहा  है ... भाग्यशाली  पत्री  है .. बीजेपी  की  पत्रिका  से  #DevendraFadnavis4Maha जी  की  पत्रिका  का  तालमेल  अच्छा  है ...
भविष्य  की  दृष्टि  में  महाराष्ट्र  का  सर्वोपरि  विकास  और  उन्नति  होगी..
वहीं दूसरी ओर  वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ग्रह कुछ विपरीत चल रहे हैं..दिसम्बर 2024 के प्रथम सप्ताह तक स्थिति राजनैतिक दृष्टिकोण से एकनाथ जी के पक्ष में नहीं दिख रही है..
www.jyotirmalee.com 
Email: jyotirmalee@gmail.com